वाराणसी में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, शीतला घाट के पास मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शीतला घाट के समीप रविवार को एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान एहतियातन आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Advertisement

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। आग बुझाए जाने के बाद राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post