स्कूटी पर जा रही पत्नी की गोली मारकर हत्या, दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में रविवार को एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या का आरोप महिला के पति पर है, जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post