एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत दुमराव बाग कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामना मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
इस अवसर पर नगवां वार्ड के पार्षद, मंडल उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
![]() |
| Advertisement |
इस दौरान नगवां वार्ड के पार्षद रविन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अनुपम दुबे, मण्डल मंत्री शालिनी सिंह, गणेश गुप्ता, विक्रम चौधरी, नीतू यादव एवं संदीप सेठ, मण्डल कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सेक्टर संयोजक कृष्णा पाण्डेय एवं सुरेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष विनोद साहनी एवं अंकित शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



