पंच सम्मेलन में बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य- विकसित पंचायतों से बनेगा विकसित भारत

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम-2025 के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के पंचायत प्रमुख शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य है और विकसित पंचायतों के निर्माण से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

Advertisement

डिप्टी सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास के लिए दूरगामी कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिवारों का विकास ही विकसित भारत का विकास है। महिला सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।

Advertisement

उन्होंने वाराणसी में प्रस्तावित एलिवेटेड सड़कों के लिए कैबिनेट मंजूरी और 25 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान पर भी बधाई दी। सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post