रहीमाबाद में आवारा कुत्तों का हमला, गोदाम की रखवाली कर रहे युवक को बुरी तरह नोचा

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। गैस एजेंसी के गोदाम की रखवाली कर रहे एक युवक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया और उसे बुरी तरह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान युवक ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे राहगीर तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्तों को खदेड़ा, जिसके बाद युवक की जान बच सकी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि रहीमाबाद और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी कई लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत भी हो चुकी थी, जिसके बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। 

Advertisement

घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने या उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post