पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या का सम्मान, विकास कार्यों की हुई सराहना

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर जिला पंचायत सभागार में पूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और जिले में कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूनम मौर्या के नेतृत्व में जिला पंचायत ने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और सभी सदस्यों को समान अवसर प्रदान किया। सदस्यों ने उनके कार्यकाल को सफल बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला, जिसके कारण विकास योजनाओं को गति मिली और कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा सके। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने मांग उठाई कि ग्राम प्रधानों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की जाए। इस पर पूनम मौर्या ने कहा कि यह मांग भविष्य में निर्वाचित होने वाले सदस्यों के हित में है।

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य अमन कुमार सिंह और विनीत यादव ने कहा कि पूनम मौर्या के कार्यकाल में विकास कार्यों और निविदाओं का संचालन पारदर्शिता के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों को समान सम्मान और विकास कार्य कराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post