आईएमएस-बीएचयू में 11-12 जुलाई को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन, देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस-बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय के कायचिकित्सा विभाग की ओर से इंडियन एकेडमी ऑफ मेंटल हेल्थ के सहयोग से 11 और 12 जुलाई को के.एन. उडुपा सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का विषय "समकालीन युग में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल : बदलती दुनिया में प्रौद्योगिकी के साथ समन्वित दृष्टिकोण" तथा मुख्य थीम "समग्र कल्याण के लिए मन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बीच सेतु" है।

सम्मेलन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा, मनोविज्ञान, आयुर्वेद और नई तकनीकों के समन्वित उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमें देशभर के चिकित्सक, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद और नीति-निर्माता भाग लेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमित पात्रा तथा निम्हांस के पूर्व निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.के. चक्रवर्ती शामिल होंगे। अध्यक्षीय संबोधन आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.एन. संखवार देंगे।

Advertisement

सम्मेलन से पूर्व 10 जुलाई को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला आयोजित होगी। मुख्य सम्मेलन में 17 वैज्ञानिक सत्र, एक पोस्टर प्रस्तुति सत्र तथा देशभर से आए विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में 200 से अधिक शोधपत्र प्राप्त हुए हैं और 300 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य, मनोचिकित्सा, योग, तंत्रिका विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post