अभाविप ने बीएचयू में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर 'वसुंधरा' सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस पर अभाविप की काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई ने के.एन. उडुपा सभागार में 'वसुंधरा' सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और युवा चेतना पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि प्रो. गुरुदेव प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस छात्रशक्ति के संकल्प और राष्ट्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

Adverttisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रदीप कुमार गोस्वामी ने की। अभाविप बीएचयू इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने संगठन की छात्रहित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

अंत में इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post