बाबा नागनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में साड़ी व फल वितरित, गंगा संरक्षण का लिया संकल्प

माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबा नागनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर अवधूत बाबा नागनाथ परमार्थ गंगा सेवा संस्था की ओर से दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ी और फल वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा बाबा नागनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा नागनाथ के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए माँ गंगा के संरक्षण और स्वच्छता के लिए उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने गंगा की अविरल और निर्मल धारा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Advertisement

इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' ने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि बाबा नागनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्ध माताओं की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में फल एवं वस्त्र वितरण कर बाबा नागनाथ को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने संकल्प लिया कि बाबा नागनाथ के गंगा संरक्षण और सेवा के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी मिश्रा, राजलक्ष्मी तिवारी, किशन दीक्षित (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), मनोज यादव (पूर्व पार्षद), प्रशांत सिंह 'पिंकू' (पूर्व पार्षद), गोपी यादव, रामभद्र पाठक, अभिषेक पाठक, निहाल तिवारी, प्रांजल तिवारी, रत्नेश पांडेय, धनंजय पांडेय, संचित सिंह, गुंजन गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय, विनय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव राहुल मिश्र 'काशी' ने किया। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post