कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित प्लॉट संख्या-395 को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता इस्तकबाल कुरैशी ने अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कब्जे की नीयत से साईं मंदिर के पुजारी के प्लॉट की चारदीवारी गिरा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अखिलेश कुमार तिवारी का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बावजूद आरोपियों ने जबरन प्लॉट की दीवार ढहा दी और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की गई है और अपनी सुरक्षा की मांग उठाई है।
![]() |
| Advertisement |
पीड़ित ने स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल से भी मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। बताया गया कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी भी भू-माफिया को अवैध रूप से जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
![]() |
| Advertisement |
कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सपा नेता इस्तकबाल कुरैशी और उनके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |



