राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर अखिलेश यादव का पुतला दहन

समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के विरोध के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं का आरोप था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के पोस्टर पर चप्पल-जूते मारकर और थूककर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत में जिला फेडरेशन सहकारी समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है और सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान नहीं रखती।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर तक जिला मुख्यालय परिसर में राजनीतिक माहौल गर्म रहा, हालांकि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post