सिगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मॉडल शॉप बंद होने के बाद निर्धारित समय के पश्चात कैंट रेलवे स्टेशन के सामने अवैध रूप से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजयनगरम मार्केट क्षेत्र में कुछ लोग तय समय के बाद शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बीयर सहित अवैध शराब की खेप भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मॉडल शॉप बंद होने के बाद आरोपी शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]() |
| Advertisement |



