देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों को दबोचा

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का मुंबई पुलिस ने देहरादून में भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से 9 लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मुंबई के मानखुर्द थाने में दर्ज एक महिला की शिकायत के बाद की गई। महिला ने आरोप लगाया था कि निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की गई। जांच के दौरान पुलिस को देहरादून से संचालित कॉल सेंटर की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने उत्तराखंड पहुंचकर छापेमारी की।

Advertisement

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी खुद को भर्ती एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर बेरोजगार युवाओं से संपर्क करते थे। वे रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूलते थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाते थे। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इसके नेटवर्क का विस्तार किन-किन राज्यों तक है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post