राम मंदिर दान राशि गिनती मामला: गिरफ्तार 8 में 6 वाराणसी की सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी, एजेंसी ने दी सफाई

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की गिनती में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से छह वाराणसी स्थित सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी पाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद निजी सुरक्षा एजेंसी की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

एजेंसी के डायरेक्टर गौरव सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी कंपनी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अयोध्या से अनुबंध है और बैंक को 1 जनवरी 2026 को कुल 65 हाउसकीपिंग कर्मचारी उपलब्ध कराए गए थे। इनमें कुछ स्थानीय कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्हें बैंक के अनुरोध पर अनुबंध प्रक्रिया में शामिल किया गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा इन कर्मचारियों को विभिन्न शाखाओं और कार्यों में तैनात किया जाता है। इसी क्रम में कुछ कर्मियों को एसबीआई की घाट शाखा तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कार्यों में लगाया गया था। एजेंसी का मंदिर ट्रस्ट से कोई प्रत्यक्ष अनुबंध नहीं है।

Advertisement

डायरेक्टर ने यह भी बताया कि घटना के बाद गठित एसआईटी ने लखनऊ कार्यालय से संपर्क कर कर्मचारियों की नियुक्ति और अनुबंध से जुड़े सभी दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी ‘सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज’ है, जबकि मंदिर परिसर में कार्यरत एसआईएस कंपनी का अलग अनुबंध है, जिससे उनकी एजेंसी का कोई संबंध नहीं है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और बैंक तथा जांच एजेंसियों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post