स्व. भरत तिवारी की स्मृति में वृद्धाश्रम में हुआ भोजन सेवा कार्यक्रम, अमन कबीर ट्रस्ट ने निभाई मानवता की मिसाल

स्वर्गीय भरत तिवारी की पुण्य स्मृति में काशी के एक वृद्धाश्रम में अमन कबीर ट्रस्ट द्वारा भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराकर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी भी ली।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची मानवता है। स्व. भरत तिवारी की स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज में सेवा, करुणा और इंसानियत का संदेश देना है।भोजन सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दीं। उपस्थित लोगों ने अमन कबीर ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post