यूपीटीईटी-2026 का पहला दिन आज, प्रदेशभर के 955 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का पहला दिन गुरुवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गया। प्रदेश के 60 जनपदों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस वर्ष परीक्षा में कुल 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार पहले दिन दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा की निगरानी एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से की जा रही है। सभी जिलों में प्रेक्षक तैनात हैं, जबकि जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Advertisement

आयोग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं। नकल या परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post