जंगली हाथियों के आतंक से किसान परेशान, गन्ना-धान की फसल बर्बाद

लखीमपुर खीरी के मझगईं वन क्षेत्र से सटे तिकोना फार्म में शनिवार देर रात जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने खेतों में घुसकर करीब तीन एकड़ में खड़ी गन्ना और धान की फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने भी पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शोर, टॉर्च और अन्य उपायों की मदद से हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि तब तक फसल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका था।

Advertisement

प्रभावित किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए नुकसान का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post