कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने वाले फायरमैन की नौकरी गई

उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग ने कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर लखनऊ और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने वाले फायरमैन की सेवा समाप्त कर दी है। विभाग ने अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन को कार्रवाई का आधार बताया है।बताया जा रहा है कि फायरमैन अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध जता रहा था। इसी क्रम में उसने ध्यान आकर्षित करने के लिए कॉकरोच की पोशाक पहनकर प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुई थीं, जिसके बाद मामला विभाग के संज्ञान में आया।


मामले की जांच पूरी होने के बाद अग्निशमन विभाग ने कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभाग का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों से निर्धारित सेवा नियमों का पालन अपेक्षित है और उनके उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 












Post a Comment

Previous Post Next Post