वाराणसी में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: फर्नीचर कारीगर की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने लगाया चक्काजाम

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से 35 वर्षीय फर्नीचर कारीगर जयप्रकाश विश्वकर्मा उर्फ छोटू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। अनियंत्रित पिकअप पहले एक खड़ी मैजिक मालवाहक से टकराई और फिर जयप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से नाराज परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और फूलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

Advertisement

प्रशासन ने परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख रुपये की सहायता, विधवा पेंशन, मृतक की दोनों बेटियों को इंस्पायर योजना से जोड़ने और अमूल कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गया है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post