सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार खराब हो रही है। ऐसे में उनकी जान को किसी भी तरह का खतरा न हो, इसके लिए समय पर चिकित्सकीय सहायता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक होने पर अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का जीवन सर्वोपरि है और सरकारों का दायित्व है कि वे वांगचुक के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Post a Comment

Previous Post Next Post