कानपुर में बीमारी से परेशान महिला ने दी जान, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें महिला ने पति से माफी मांगते हुए अपनी तीन अंतिम इच्छाओं का भी जिक्र किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की शादी करीब तीन वर्ष पहले एक रेलवे कर्मचारी से हुई थी। वह रीढ़ की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और लगातार इलाज करा रही थी। परिजनों के अनुसार, हाल ही में उसने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास की थी, लेकिन बीमारी के कारण शारीरिक परीक्षा को लेकर वह काफी तनाव में थी।घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पति के घर पहुंचने पर उसकी हालत गंभीर मिली और पास में सुसाइड नोट रखा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।सुसाइड नोट में महिला ने अपने इस कदम के लिए पति से क्षमा मांगी और लिखा कि वह अपनी बीमारी से परेशान होकर ऐसा कर रही है। उसने अपनी अंतिम इच्छाओं में अपने गहने छोटे भाई की शादी में देने, स्कूटी छोटे भाई को सौंपने और मोबाइल परिवार के पास रखने की बात लिखी। इसके साथ ही उसने अपने पति और ससुराल के सदस्यों का आभार भी जताया।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post