बुलंदशहर पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पहले की थी हवाई फायरिंग

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की पुलिस लाइन में एक सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने कई राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिपाही को शांत कराने और हथियार नीचे रखने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर बाद उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद साक्ष्य जुटाए गए, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 
















Post a Comment

Previous Post Next Post