शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर सोनम वांगचुक का अनशन जारी, 16 जुलाई को सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन लगातार जारी है। उनका अनशन 18वें दिन में पहुंच गया है और स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों के बीच भी उन्होंने अपना उपवास समाप्त नहीं किया है।

इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 16 जुलाई को वांगचुक और देशभर के छात्रों के समर्थन में एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement

सोनम वांगचुक और CJP की मांग है कि NEET (UG) 2026 समेत अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इसके लिए वे पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं।

Advertisement

वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए राजनीतिक और गैर-राजनीतिक क्षेत्रों से कई लोगों ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है। अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी ने भी उनके शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना करते हुए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अनशन खत्म करने का आग्रह किया।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post