विद्यार्थी परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह सम्पन्न, छात्र नेताओं ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, गड़वाघाट, रमना में विद्यार्थी परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों के अलंकरण (सैश सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा-भाव एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानन्द एवं प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह ने स्वामी हरसेवानन्द महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।समारोह में विद्यालय के हेड बॉय अनुराग पटेल, हेड गर्ल आस्था सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन अखिलेश यादव एवं रुचि यादव, कल्चरल सेक्रेटरी अमरजीत चौधरी एवं अंजलि कुमारी सहित टैगोर, विवेकानन्द, दयानन्द और रमन हाउस के छात्र-छात्रा कप्तानों को सैश पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन कराया गया। वहीं विभिन्न हाउस इंचार्ज, अनुशासन प्रभारी एवं सीसीए प्रभारी शिक्षकों को भी सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी कक्षा मॉनिटरों को बैज प्रदान कर अनुशासन एवं नेतृत्व की शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में प्रबंधक सचिव बाबा प्रकाश ध्यानानन्द ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा-भाव, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर सिंह ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण एवं कार्यशैली से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post