25 हजार करोड़ की एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की स्वीकृति पर भाजपा का आभार जुलूस

केंद्र सरकार द्वारा लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से आभार एवं धन्यवाद जुलूस निकाला गया।मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, पार्षद, महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता बड़ी पियरी स्थित बरनवाल धर्मशाला के पास एकत्रित हुए, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद निहाल सिंह पार्क (बरनवाल धर्मशाला) से कबीर चौरा, गोला दीनानाथ, जालपा देवी, छोटी पियरी होते हुए पुनः बरनवाल धर्मशाला तक आभार जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परियोजना को काशी के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह 'डब्बू' ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा काशी की बहुप्रतीक्षित गंगा एवं वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को स्वीकृति मिलना पूरे वाराणसी के लिए गौरव और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी और नागरिकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता सहित मंडल के पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 


















Post a Comment

Previous Post Next Post