उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थानांतरण से बढ़ेंगी सुविधाएं, कार्य होगा आसान

उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से प्रस्तावित नए परिसर में स्थानांतरित करने की योजना को न्यायिक ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए परिसर में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों और वादकारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है।प्रस्तावित परिसर में अधिक संख्या में कोर्ट रूम, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों के आवास, पर्याप्त पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। माना जा रहा है कि इससे न्यायिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप न्यायिक ढांचे का विस्तार भी संभव हो सकेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक संसाधनों से लैस नए परिसर में कार्य वातावरण बेहतर होगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बन सकेगी। साथ ही, लंबित मामलों के निस्तारण में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, हाईकोर्ट के स्थानांतरण को लेकर अंतिम फैसला सभी संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post