सावन मेले से पहले रामेश्वर धाम पहुंचे विधायक, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

वाराणसी। सावन मास मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल बुधवार दोपहर पंचकोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर तीर्थ धाम पहुंचे। करीब एक माह तक चलने वाले इस प्रसिद्ध मेले को लेकर उन्होंने मंदिर परिसर, वरुणा घाट और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धाम पहुंचने पर विधायक ने सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और विभिन्न देवालयों में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने वरुणा नदी में फैली जलकुंभी, मंदिर परिसर और घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य पं. अन्नू तिवारी, प्रधान घनश्याम सिंह यादव और स्थानीय लोगों से मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

Advertisement

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर, धर्मशालाओं और बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, वरुणा नदी से जलकुंभी हटाने, टूटी सड़कों और जर्जर पुल की मरम्मत कराने, बंद पड़ी हाईमास्ट व सोलर लाइटों को चालू कराने तथा बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विधायक ने जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह और रामेश्वर चौकी प्रभारी आदित्य सेन सिंह से बातचीत कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।इस दौरान श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, राहुल सिंह, त्रिभुवन मौर्य, रविंद्र पटेल, गोबिंद पटेल सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post