महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, कई राज्यों के लोगों को मिली राहत

महराजगंज पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 110 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों के मोबाइल भी बरामद किए गए। जो लोग मोबाइल लेने के लिए महराजगंज नहीं पहुंच सके, उनके फोन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भेजे जाएंगे।

Advertisement

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले चार महीनों में पुलिस ने कुल 417 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सर्विलांस टीम की मेहनत और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल को दिया।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post