ईडी का बड़ा प्रहार, दिल्ली-एनसीआर में 663 करोड़ की संपत्तियां जब्त

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में दिल्ली-एनसीआर में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने जांच के दौरान लगभग 663 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं।

ईडी के मुताबिक, जांच में विदेशी निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के साक्ष्य सामने आए। इसके बाद कई स्थानों पर छापेमारी की गई और संबंधित दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच के आधार पर संपत्तियों को जब्त किया गया।

Advertisement

एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। वित्तीय लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post