बदरी-केदार मार्ग पर समिति की संपत्तियों का दुरुपयोग, किराया वसूली पर उठे सवाल

उत्तराखंड में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की संपत्तियों के प्रबंधन को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर समिति के स्वामित्व वाले सैकड़ों भवनों और दुकानों पर वर्षों से लोगों का कब्जा है। इनमें कई किरायेदार ऐसे हैं, जो केवल 10 से 50 रुपये प्रतिमाह के नाममात्र किराए पर इन संपत्तियों का उपयोग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कई किरायेदारों ने पिछले कुछ वर्षों से निर्धारित किराया भी जमा नहीं कराया है। इससे समिति को राजस्व का नुकसान हो रहा है। अब समिति अपनी संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने, बकाया किराए की वसूली करने और संपत्तियों के दुरुपयोग की समीक्षा के साथ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post