यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया और कुशीनगर सहित कई जिलों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बरेली और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post