सहारनपुर के मीट प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव, कई कर्मचारी बीमार

सहारनपुर के एक मीट प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से कई कर्मचारी प्रभावित हो गए। गैस फैलते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ महिला कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ीं।

सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। फिलहाल प्लांट का संचालन रोककर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post