दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईवी सब्सिडी के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से पात्र वाहन खरीदार बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर आवेदन की स्थिति, पात्रता, स्वीकृत इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल और मिलने वाली सब्सिडी से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदकों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी), खरीद की टैक्स इनवॉइस, डीलर द्वारा जारी बिक्री संबंधी दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होगी। साथ ही, इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा मिलेगा और राजधानी में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहन मिलेगा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
.jpeg)


