नई दिल्ली। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
रिजिजू ने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भरोसे को प्रभावित करती हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय सभी पक्षों को मिलकर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। सरकार का कहना है कि जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

