सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या, सहपाठी गिरफ्तार

पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष के अंदर पैरामेडिकल की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के सहपाठी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान बचाव करने पहुंची एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई।

मृतका की पहचान बरेली निवासी कशिश पटेल के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्नीशियन का प्रशिक्षण ले रही थी। वहीं, आरोपी सागर सिंह कानपुर का रहने वाला है और उसी संस्थान में एक्स-रे टेक्नीशियन का छात्र है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पहले से परिचय होने और आपसी विवाद के बाद घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने सीटी स्कैन कक्ष में छात्रा पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा को बचाने की कोशिश में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी भी चाकू लगने से घायल हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post