दिल्ली में पेट्रोल बम हमले की साजिश नाकाम, छह आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में कथित पेट्रोल बम हमले की साजिश को विफल करने का दावा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से आनंद विहार आईएसबीटी, न्यू पुलिस लाइंस, एक रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों की रेकी के वीडियो मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी को एक प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप के माध्यम से भेजे गए थे।

Advertisement

पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का दावा है कि आरोपियों को शहजाद भट्टी से लगातार निर्देश मिल रहे थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक चैट रिकॉर्ड से यह भी संकेत मिला है कि हमले के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा चुकी थी और आगे के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा था।

Advertisement

दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में भी थे। मामले में पूरे मॉड्यूल, संभावित सहयोगियों और फंडिंग की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी है और बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post