रामनगर थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के नीचे फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए बदमाश की पहचान एजाज निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एजाज शातिर गोतस्कर है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी 6-7 बार जेल जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फायरिंग कर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम से उसका सामना हुआ। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
Trending



