माँ गंगा निषाद राज सेवा न्यास ने दिवंगत निषाद समाज के दो युवकों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के सामने माँ गंगा निषाद राज सेवा न्यास की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुछ दिन पूर्व सिद्धनाथ दरी में दुर्घटना में जान गंवाने वाले निषाद समाज के गोताखोर राकेश साहनी तथा रामनगर निवासी किशन साहनी, जिनकी करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। संस्था की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को ₹25-25 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से प्रमोद माझी, शंभू निषाद, राकेश साहनी, अजीत साहनी, संतोष साहनी, रामबाबू साहनी, तन्ना साहनी सहित निषाद समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post