दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा में बजड़े पर माँझी समाज की ओर से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ से विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई।
साथ ही उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का संकल्प व्यक्त करते हुए डॉ. नीलकंठ तिवारी को पुनः विधानसभा भेजने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप साहानी, शम्भू साहानी, शरद साहनी, बृजेश निषाद, राहुल साहनी, विशाल साहनी, गुरूदयाल राजभर सहित माँझी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending



