सीएम योगी के वाराणसी दौरे की तैयारियां तेज, पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों को सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराई जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति सौम्य, शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं का सूक्ष्म आकलन करते हुए संभावित खतरों के प्रति सतर्कता बरती जाए। भीड़ प्रबंधन के दौरान “नो टच पॉलिसी” का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

Advertisement

यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाए तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास अस्थायी पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और जाम की स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश भी दिए गए।सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग को “नो फ्लाई जोन” घोषित करने, संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पहले विस्तृत ब्रीफिंग देने, उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करने, मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सी, लाउड हेलर और पीए सिस्टम जैसे आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।




Post a Comment

Previous Post Next Post