वायनाड में बारिश बनी आफत, भूस्खलन में 100 फीट नीचे गिरा टैंकर

केरल के वायनाड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे हादसे की भयावह तस्वीर सामने रख दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ा एक भारी टैंकर अचानक पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरता है।

घटना के दौरान टैंकर के पास मौजूद तीन लोगों ने समय रहते वहां से भागकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही सेकंड के भीतर मलबा तेजी से नीचे आया और टैंकर को अपने साथ बहा ले गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा वायनाड के कल्लाडी क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग परियोजना के पास हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post