ओवरलोड स्कूली वैन पर उठे सवाल, 17 बच्चों के साथ चालक की गोद में बैठा छात्र

झांसी के गुरसरांय कस्बे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक स्कूल वैन में क्षमता से अधिक 17 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि जगह कम होने के कारण एक बच्चा चालक की गोद में बैठा हुआ था।

बताया जा रहा है कि यह वैन महावीर बाल शिक्षा जैन मंदिर विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही थी। रास्ते में वाहन को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने वैन में बैठे बच्चों की संख्या गिनी तो उसमें 17 बच्चे सवार मिले। इस दौरान बच्चों को बेहद तंग जगह में बैठाया गया था। लोगों ने चालक से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर संचालित किए जा रहे हैं। कुछ वाहनों में एलपीजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post