रायबरेली में पति बना हैवान, 20 मिनट तक लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को करीब 20 मिनट तक लाठी से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे पूरी रात उसी हालत में पड़ा रहने दिया।

सुबह जब महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद मारपीट की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post