मेरठ में तकनीकी फॉल्ट के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों का धैर्य जवाब दे गया। देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए फॉल्ट को तत्काल ठीक कराने का काम शुरू कराया।
![]() |
| Advertisement |
बिजली विभाग के अनुसार, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। विभाग ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending
.jpeg)


