चौबेपुर में गंगा किनारे चार बोरियों में मिली कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलें, मचा हड़कंप

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव स्थित जैन मंदिर घाट पर गंगा किनारे बड़ी मात्रा में संदिग्ध कफ सिरप की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। घाट के पास चार बोरियों में ‘फेयरडिल’ (Fairdil) नामक कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी संख्या में बोतलें बरामद हुईं। बोतलें मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, बरामद बोतलों पर निर्माण तिथि जून 2026 और एक्सपायरी वर्ष 2028 दर्ज है। इतनी बड़ी मात्रा में नई दवा घाट किनारे मिलने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि किसी वाहन से बोरियों को गंगा में फेंकने का प्रयास किया गया होगा, लेकिन वे घाट किनारे ही रह गईं।

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरामद कफ सिरप असली है या नकली, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दवा के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की बात कही गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कफ सिरप की गुणवत्ता और इसे घाट किनारे फेंके जाने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post