बिस्तर पर सो रही मेडिकल छात्रा को सांप ने डसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अयोध्या के राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक एमबीबीएस छात्रा को देर रात सोते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा की चीख सुनकर अन्य छात्राएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने छात्रा का तत्काल उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया।

Advertisement

प्रशासन ने हॉस्टल परिसर में सांप की तलाश कराई और पूरे इलाके का निरीक्षण कराया। घटना के बाद छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने हॉस्टल परिसर की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और जहरीले जीव-जंतुओं से सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post