पत्नी और उसके कथित प्रेमी से जान का खतरा बताकर युवक ने मांगी पुलिस सुरक्षा

मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह भय के माहौल में जी रहा है।

युवक के मुताबिक उसकी शादी 22 जून 2025 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम संबंध है। उसने आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध का विरोध किया तो पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की धमकी दी।

Advertisement

शिकायत में युवक ने यह भी दावा किया कि 14 जुलाई को उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखा था। इस दौरान उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसे उसने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को सौंप दिया है।

Advertisement

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post