दिल्ली से चार राज्यों की रफ्तार बढ़ाएगी नमो भारत, सराय काले खां होगा मुख्य केंद्र

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सराय काले खां को एक बड़े मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्टेशन भविष्य में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाले नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क का प्रमुख केंद्र बनेगा।

योजना के तहत सराय काले खां से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के अलावा दिल्ली-कर्नाल और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर भी संचालित किए जाएंगे। इससे चार राज्यों के बीच तेज, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा संभव होगी तथा लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोरों को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सराय काले खां स्टेशन पर नमो भारत, दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे और बस सेवाओं की बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे एनसीआर की परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post