PM मोदी को 'बांग्लादेश जैसे हालात' की धमकी, वायरल वीडियो पर बवाल

 नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर "बांग्लादेश जैसे हालात" होने की चेतावनी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कौन है और उसने यह बयान किन परिस्थितियों में दिया।

Advertisement

विवाद बढ़ने के बाद CJP ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक उनके संगठन का सदस्य नहीं है। संगठन ने कहा कि उसका उस व्यक्ति या उसके बयान से कोई संबंध नहीं है और उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post