जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

जातिसूचक, अपमानजनक और कथित असंवैधानिक टिप्पणियों के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष उमेश राजभर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के समाजवादी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, उनके प्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अतिदलित समाज के लोगों के प्रति कथित रूप से जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पार्टी ने कहा कि इससे वंचित वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

Advertisement

सुभासपा ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने कहा कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए जातिसूचक एवं अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक जरूरी है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post